Saturday, October 24th, 2026

 युवक ने बहन और भतीजे को पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा

 जानकीनगर (पूर्णिया) 
सरसी थाना क्षेत्र के कचहरी बलुआ पंचायत अंतर्गत कमला टोला में बुधवार की रात एक युवक अपनी बहन व भतीजा को लाठी व कुदाल से पीट-पीटकर मार डाला। इस दौरान आरोपी ने अपनी मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

सरसी थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कचहरी बलवा पंचायत अंतर्गत कमला टोला में ताला हांसदा के पुत्र सुनील हांसदा ने अपनी ही बहन सुमिता कुमारी (18) वर्ष और भाई विद्यनंद सोरने के पुत्र विनोद सोरेन (10) की बुधवार की रात लाठी और कुदाल से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जब उसकी मां बीच-बचाव करने आयी तो सुनील ने उनको भी पीटकर गंभीर रूप से जख्मी का दिया। 

इस दौरान शोर होने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और सरसी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सुनील हांसदा को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। 

 

Source : Agency

पाठको की राय